कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
विकास खण्ड झंडूत्ता की ग्राम पंचायत बड़गांव में शुक्रवार को उप मंडल अधिकारी झंडुता अर्शिया शर्मा व पीसीसी महासचिव विवेक कुमार ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। एसडीएम झंडूत्ता व विवेक कुमार ने भूमि पूजन कर पौधे रोपे।
महिला मंडल की प्रधान रजनी कुमारी व उपप्रधान सुभद्रा देवी, व कोषाध्यक्ष संगीता देवी ने एसडीएम झंडूत्ता अर्शिया शर्मा व कांग्रेसी नेता विवेक कुमार और साथ आये अधिकारियों को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खुशी के हर अवसर पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेड़ केवल छाया ही नहीं देते, बल्कि वातावरण को संतुलित करने, ग्लोबल वार्मिंग से बचने, पानी की कमी न होने देना व पशु के भोजन के साथ.साथ पक्षियों का भी रैन बसेरा और औषधियों का भंडार भी है। उन्होंने महिला मंडल से आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
महिला मंडल बडगांव गट्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रधान रजनी कुमारी, उपप्रधान सुभद्रा देवी व सचिव सोनाली देवी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में तकरीबन 75 पौधे लगाए गए। जिसमें जामुन, अर्जुन, आमला व तुन्नी समेत कई पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्य लता देवी, रचना देवी, राजकुमारी, निशा देवी, बीना देवी, सत्या देवी, सोनू कुमारी, तहसीलदार विपन शर्मा, वन विभाग से रेंजर अशोक कुमार, कानूनगो बबलू भारती, पटवारी आशीष सहित वन, विभाग से सदस्य प्यारे लाल सहित अन्य महिला मंडल की अन्य सदस्य व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
