Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर साधकों ने बिलासपुर जिला मुख्यालय पर प्रभातफेरी का आयोजन किया। इस प्रभात फेरी में बिलासपुर जिला की आर्ट ऑफ लिविंग की डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर रचना मेहता ने भाग लिया।

प्रभात फेरी रोड़ा सेक्टर से आरंभ होकर औद्योगिक क्षेत्र तक निकाली गई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित योग साधन आश्रम के हॉल में सुदर्शन क्रिया फॉलो अप रचना मेहता ने लिया। इसके उपरांत दिन में घुमारवीं के कोठी गांव में स्थित आशा किरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस को उत्सव की भांति मनाया।

इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयां और फल भी वितरित किए गए। इसके बाद भगेड़ में अपराजिता बाल आश्रम में भी आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से फल और मिठाइयां बांटी गई।

इस अवसर पर उनके साथ आर्ट ऑफ लिविंग की डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य विकास भट्टा, मीरा भोगल, अरुण डोगरा रीतू तथा अनिल मेहता के साथ स्वयंसेवी शिल्पा मेहता, सुमन डोगरा तथा शशि शर्मा भी उपस्थित रहे। बाद में रचना मेहता ने संस्थान के प्रभारी योगेंद्र का आभार प्रकट किया।

शाम को योग साधन आश्रम के हॉल में दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के गायकों द्वारा गाए मधुर भजनों को सुन कर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इसी हॉल में त्रयंबकम होम तथा गुरु पूजा का भी आयोजन हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!