Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

मिनर्वा माइंड गार्डन स्मार्ट स्टार्ट स्कूल घुमारवीं में पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल माइंड गार्डन समन्वयक अनु चंदेल तथा आरती चंदेल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे.मुन्ने बच्चों ने अपने माता.पिता के साथ बढ़.चढ़कर भाग लिया और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रथम स्तर के बच्चों ने यू आर माई सनशाइन प्रस्तुति पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके बाद बच्चों ने तोता ताला गीत पर नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। द्वितीय स्तर के विद्यार्थियों ने आई वांट टू से थैंक यू प्रस्तुति पर नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया।  कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कप्पल फैशन शो में राघव तथा रुद्रांश के माता.पिता विजेता रहे। पिताओं के लिए आयोजित हुक वाले घेरे से गेंद निकालकर डिब्बे में डालने की प्रतियोगिता में वंश के पिता विजेता बने।

जबकि माताओं के लिए आयोजित गुब्बारा संतुलन प्रतियोगिता में मन्नत की माता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अनु चंदेल एवं आरती चंदेल ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और विद्यालय की सांझी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं, वहीं अभिभावकों और विद्यालय के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को भी सुदृढ़ बनाते हैं।

उन्होंने सभी अभिभावकों का विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!