Spread the love

कुल्लू टुडे

रिकांगपिओ

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में पहाड़ दरकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधबार को किन्नौर जिला के निगुलसरी में फिर एक बार पहाड़ से मौत बरसी है। जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिला के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक गई। बताया जा रहा है पहाड़ी से आयेे मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस भी आ गई है। बताया जा रहा है बस हरिद्वार जा रही थी व इसमें लगभग 35 यात्री सवार थे।

जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ व आइटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं व राहत कार्य शुरू कर दिया है।

एसपी एसआर राणा किन्नौर के ने जानकारी देते हुये बताया कि रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का चालक व परिचालक बच गये है। उन्होंने बताया कि परिचालक एक अन्य यात्री के साथ थोड़ा पहले बस उतरा था।

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य को गति देने में कठिनाई आ रही है क्योंकि अभी पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। लेकिन इसके बावलूद भी आठ लोग रेस्क्यू कर लिये गये हैं। जिनको हल्की चोटें आई है और उनका उपचार चल रहा है।

एसपी ने बताया कि परिचालक के मुताबिक बस में 28 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है बस
समेत एक ट्रक व पांच से छः छोटी गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आई हैं। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के दोनों तरफ अभी भी पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस कारण प्रशासन व बचाव दल हादसे के काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंच पाए। बस के अलावा छोटे वाहनों में भी कई लोग सवार थे, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 50 से ज्यादा मलबे की चपेट में आ गए हैं। सड़क पर भारी मलबा गिरने के कारण प्रशासन व बचाव दल को मौके पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सरकार ने भेजा मदद के लिए चौपर

उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में अवगत करवाया कि किन्नौर में एक हादसा हो गया है। जिसमें राहत कार्य करने के लिए एनडीआरएफ, आइटीबीपी, सीआरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था, उन्होंने भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। चट्टानों के नीचे दबी बस से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार चौपर भी भेज रही है, ताकि इस घटना में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल तक लाया जा सके।

गौरतलब है कि किन्नौर के निगुलसरी के समीप चील जंगल में यह हादसा हुआ है। भूस्खलन की चपेट में चार
से 5 गाड़ियों सहित एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आई है। निगम की बस मुरंग से हरिद्वार की ओर जा रही थी। पहाड़ी से हुए भूस्खलन की गिरफ्त में आने से नदी में समा जाने की आशंका लगाई जा रही है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों में भी किन्नौर में पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमें पर्यटकों का वाहन मलबे की चपेट में आ गया था व नौ लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से बड़े हादसे ने किन्नौर के साथ ही
पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!