कुल्लू टुडे
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कुल्लू द्वारा आज एक ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल्लू जिला की 13 शाखाओं द्वारा भाग लिया गया।
ग्रामीण बैंक द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं से ग्राहकों को अवगत कराया गया तथा उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए।
ग्रामीण बैंक विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाएं जैसे कृषि ऋण, गृह ऋण ,कार लोन, शिक्षा के लिए ऋण व्यापार ऋण, व्यक्तिगत ऋण इत्यादि स्कीमों द्वारा लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक मुख्य कार्यालय से महाप्रबंधक के वी एस शेखावत, भूतपूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव नययर, शाखा प्रबंधक कुल्लू सुनील तथा विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।
