Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सहकारी विकास संघ के निदेशक आशीष ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश राहुल कुमार से मिला और उन्हें चंपा पार्क बिलासपुर के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन प्रेषित किया।

उक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश बिलासपुर के समक्ष मांग रखी है कि उक्त पार्क जिसका नामकरण कर्मचारी नेत्री स्वर्गीय चंपा देवी के नाम पर किया गया था, जिनकी आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई थी, उनकी वहां पर मूर्ति स्थापित की जाए, साथ मे इस पार्क के इतिहास की पट्टिका भी वहां लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि पार्क का रखरखाव का जिम्मा जिला प्रशासन खुद संभालेएताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने मांग की है कि पार्क में जो पानी के फव्वारे लगे हुए हैं, उनको निरंतर चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि चंपा पार्क को फूड पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाए, वहां पर खाने पीने के छोटे-छोटे स्टॉल लगाए जाएं ताकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के संसाधन सृजित हो सके।

उन्होंने कहा कि पार्क के चारों तरफ सोलर लाइट लगाई जानी चाहिए ताकि देर रात तक वहां पर लोगों की आवाजाही रहे।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति भाटिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राज जंवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज कुमार वर्मा, अजीत जोशी, नीलम सूद, चंपा देवी, जय पाल, आशीष शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!