Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में युवक मंडल शिलीहार द्वारा, कोट गांव पंचायत शिलीराजगिरी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से डॉ शुभ्रीत मेडिकल ऑफिसर विजय कुमार मेडिकल सोशल वर्कर बतौर स्रोत व्यक्ति रहे, कार्यक्रम की शुरुआत में जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा के द्वारा श्रोत व्यक्ति पधारे।

डॉ शुभ्रीत तथा विजय का वहां आने पर स्वागत किया गया एवम बताया गया की सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से देश के 272 ऐसे जिला में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जहां नशे का प्रभाव अधिक है हिमाचल के चार जिले इस अभियान हेतु चयनित है जोकि मंडी, कुल्लू, चंबा व शिमला है।

कुल्लू जिले को नशा मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न विभागो के माध्यम से जागरुकता अभियान एवम अन्य गतिविधियां करवा रहा है जिसमे आज नेहरु युवा केंद्र के द्वारा स्वास्थय विभाग के सहयोग से नशा मुक्त जागरूकता अभियान करवाया गया। इसमें विजय कुमार ने वहां उपस्थित महिला मंडल युवक मंडल एवं गांव के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

उन्होंने बताया की नशे का इलाज संभव है अस्पताल में 1 साल में लगभग 3000 लोगों का उपचार किया गया उन्होंने बताया सिगरेट तंबाकू आदि को छोड़ने के लिए भी दवाई एवं उपचार उपलब्ध है एवं शुरुआती समय में काउंसलिंग के माध्यम से व्यक्ति को इसकी लत से छुड़वाने की कोशिश की जाती है।

सिगरेट की लत से बचने के लिए उन्होंने 9 तरीके बताएं जिनमें सबसे पहले सिगरेट पीने वाले को अगर बार-बार सिगरेट पीने की लालसा जगी तो उसे किसी ऐसी जगह जाना चाहिए जहां धूम्रपान करना निषेध हो। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, अपना मनपसंद गाना गाना या सुनना चाहिए, पानी पिए , एक्सरसाइज करें, अपनी किसी अच्छे दोस्त से बात करें, कहीं बाहर जाए या 10 बार धीरे-धीरे सांस ले, ऐसा करने से सिगरेट पीने की लालसा खत्म की जा सकती है साथ ही उन्होंने कहा बाकी जिसको भी समस्या हो वह जिला अस्पताल में कमरा नंबर 300 में आकर मिल सकते हैं।

डॉक्टर शुभ्रीत ने बताया की बंद कमरे में अगर कोई धूम्रपान कर रहा है तो उसके साथ बैठे हुए लोगों को भी उसके धुए से उतना ही नुकसान पहुंचता है जिससे फेफड़े खराब होते हैं और एक बार फेफड़े खराब हो जाए तो उस व्यक्ति को दिल की बीमारी से संबंधित समस्या जरूर आती है साथ ही वहां उपस्थित लोगों को उनके द्वारा आईईसी जागरूकता सामग्री बांटी गई।

कार्यक्रम में युवक मंडल शिलिहार के प्रधान राजू ने संचालन किया एवम युवक मंडल शिलिहार के सचिव चेतन अन्य सदस्य लक्ष्मी महिला मंडल, वीर नाथ महिला मंडल, के सदस्य, जय राम, डाले राम, गोकल चंद, बिंगलू राम, रूपी देवी, वीर सिंह, वॉर्ड पंच बिमला देवी तथा मीना देवी इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!