कुल्लू टुडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम ने 2 युवकों को चिट्टा तथा कैश के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन एसडी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई की रात्रि को जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान उक्त मकान के एक कमरे में रह रहे दो युवकों के कब्जे से 29.58 ग्राम चिट्टा तथा 3,300 रुपए नकद बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई।
बीते मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उनसे आगे पूछताछ जारी है। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान राजा उर्फ दीपांशु पुत्र संजय पांडे, निवासी धोबीघाट, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष तथा राहुल पुत्र दलबीश, निवासी गाँव पट्टी, तहसील व जिला तरनतारन, पंजाब, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।
