कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के समोली में शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहे हैं चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भलोड़ निवासी देवेंद्र अपने तीन साथियों के साथ अपनी निजी गाड़ी से शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे लेकिन देर रात को गाड़ी छुपाड़ी गांव के करीब पगडंडी से गिर गई।
बुधवार देर रात हुए इस हादसे का पता वीरवार सुबह तब चला जब घास लेने खेत जा रही गांव की एक महिला की नजर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर पड़ी जिसके बाद उसने ग्रामीणों को ग्रामीणों को सूचित किया।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हादसे का शिकार हुए चारों लोग मृत पाए गए हादसे में मरने वालों के नाम देवेंद्र उम्र 48 वर्ष निवासी भलोड़, त्रिलोक उर्फ बब्बू उम्र 35 वर्ष, आशी 28 वर्ष, व कुलदीप उर्फ नीटू 35 वर्ष बताए जा रहे हैं।
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।
वहीं घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोडू चमन लाल ने बताया कि पुलिस का दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि
शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
