Spread the love

कुल्लू टुडे

सोलन

सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम द्वारा बाईक पर सवार चंडीगढ़ की एक महिला और पुरुष को 10.38 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन एसडी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पट्टा मोड़ (कुमारहट्टी) के समीप नाकाबंदी के दौरान एक duke मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष व एक महिला के कब्जा से 10.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।

इस मामले की जांच के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान जतिंदर पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेक्टर 45 बुडेल चंडीगढ़ उम्र 28 वर्ष व महिला स्वाति पत्नी जतिंदर निवासी सेक्टर 45 बुडेल चंडीगढ़ उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!