कुल्लू टुडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम ने एक युवती और एक युवक को 12.43 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन एसडी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10/11-5-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा टियागो गाड़ी, जो परवाणू-धर्मपुर की ओर से सोलन की तरफ आ रही थी, को शमलेच के समीप नाकाबंदी कर चैक किया गया।
चैकिंग के दौरान गाड़ी में सवार एक युवक एवं एक युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान प्रयुक्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।
दोनों आरोपियों को दिनांक 11-5- 26 न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश निवासी रबोन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 45 वर्ष तथा साक्षी शर्मा पुत्री दीप राम निवासी गाँव सिधोटी, डाकखाना पनोग, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।
