Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू, सुशांत

जिला कुल्लू ढालपुर में द आर्ट आफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70 वें जन्मदिवस एवं संस्था की 45वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई।

आर्ट ऑफ लिविंग की डी टी सी सोनाली कपूर ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि विश्व प्रसिद्ध परोपकारी संस्था आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मदिवस एवं संस्था की 45वीं वर्षगांठ को विश्वभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इसी कड़ी में आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू द्वारा ढालपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा के साथ हुआ, जिसके पश्चात महा सत्संग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सत्संग का आनंद लिया तथा पूरा हॉल भजनों की मधुर गूंज से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर “अनसंग हीरोज सम्मान समारोह” का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज हित एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में किए गए।

उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला लाहौल के तंजिन बोध, बुरवा की प्रकृति ठाकुर तथा मनाली स्थित मनाली स्ट्रेज़ औरगेनाईजेशन को सम्मानित किया गया।

वहीं मिडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने कहा कि कुल्लू में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में आर्ट ऑफ लिविंग के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर संस्था के एसटीसी, सभी शिक्षक, अपैक्स मेंवर, युवाचार्य, सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे।इसी के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!