Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया है कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विकास खंड लाहौल में ग्राम पंचायतों को तीन चरणों में विभाजित करते हुए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया है कि जिला में प्रथम चरण का मतदान 26 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें तिंदी, तिंगरेट, त्रिलोकीनाथ, मुरिंग, नालडा, गोहरमा, रानिका, कारदंग, मूलिंग, दारचा, कोकसर एवं केलांग ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

द्वितीय चरण 28 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा और इस चरण में सलग्रां, चिमरेट, उदयपुर, थिरोट, जुण्ंडा, जोबरंग, वारपा, गौशाल, गौंधला, कोलोंग, सिस्सू तथा यूरनाथ ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तृतीय एवं अंतिम चरण का मतदान 30 मई 2026 को निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत मडंग्रा, शकोली, किशोरी, जाहलमा, शांशा, मालंग, तांदी, खंगसर, बरबोग तथा शूलिंग ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!