कुल्लू टुडे
कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा पीपल जातर कुल्लू की पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि के रुप में लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में उपस्थित रहे।
उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। नगर परिषद की ओर से कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी ने उन्हें पारम्परिक रुप से सम्मानित किया।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण बीसी नेगी, कनिष्ठ अभियंता सचिन ठाकुर, नगर परिषद के अन्य अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
