कुल्लू टुडे
बिलासपुर, हेमराज शर्मा
घुमारवीं क्षेत्र की करलोटी पंचायत ने साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी परेशानी को भी हल किया जा सकता है। व्हाट्सऐप ग्रुप में डाली गई एक अपील ने बीमार मनोज कुमार के लिए मदद की ऐसी मुहिम छेड़ दी, जिसने पूरे इलाके में इंसानियत की मिसाल पेश की।
जैसे ही ग्रुप में मनोज कुमार की गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी की जानकारी साझा की गईए पंचायत के लोग तुरंत सक्रिय हो गए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग ने अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया। देखते ही देखते एक अच्छी.खासी राशि एकत्रित कर परिवार को सौंपी गई। मनोज कुमार लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं।
इलाज के बढ़ते खर्च के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थीए जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे समय में पंचायत के लोगों द्वारा की गई इस पहल ने न केवल आर्थिक राहत पहुंचाई, बल्कि परिवार को मानसिक मजबूती भी दी।
करलोटी पंचायत का यह व्हाट्सऐप ग्रुप पहले भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता रहा है और समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इस बार भी सभी वर्गों की भागीदारी ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को और मजबूत किया है।
