कुल्लू टुडे
सोलन
सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21-04-2026 को थाना दाड़लाघाट पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गाँव खाता, दाड़लाघाट स्थित एक किराये के कमरे में दबिश दी।
दबिश के दौरान एक नेपाली युवक के कब्जे से 491 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया तथा गहन पूछताछ की गई।
मामले की आगामी जांच एवं आरोपी से पूछताछ के दौरान पाया गया कि आरोपी से बरामद चरस उसने जिला कुल्लू के जरी गाँव से एक नेपाली व्यक्ति से खरीदी थी।
इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम द्वारा बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच की आधार पर उक्त मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी, उम्र 41 वर्ष को बीते दिन backward linkage के आधार पर जिला कुल्लू के जरी गाँव जेरी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है।
