कुल्लू टुडे
मंडी
हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने जिला मंडी के बिंद्राबनी में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की कार में सवार महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को 407 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मंडी में बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर PB 01A -7980 को रोककर उसकी तलाशी ली जो कार में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 407 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी नवींद्र धुप्पर के रूप में हुई है।
आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर, मंडी, में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना मंडी द्वारा की जा रही है।
