Spread the love

कुल्लू टुडे

भुंतर

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल भुंतर के साथ लगते दियार चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी दुकान में बीती देर रात आग लगने की घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दियार चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी दुकान में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस आगजनी में दुकान के भीतर रखा काफी कीमती सामान जलकर राख हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं।

फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाना शुरू किया, ताकि साथ लगते अन्य भवनों को चपेट में आने से बचाया जा सके।

वहीं पुलिस और संबंधित प्रशासन मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!