Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, हेमराज शर्मा

हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कुल्लू की टीम ने जिया बिलासपुर के बालोह में हरियाणा के 4 युवकों को 376 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी एसटीए कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बिलासपुर में बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर HR 95A-3538 की तलाशी लेने पर कार से कुल 376 ग्राम चरस बरामद हुई।

सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना घुमारवीं द्वारा की जा रही है।

आरोपीयों की पहचान सूरज, अजय, शुभम तथा देव कादयान, सभी निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!