कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
सागर क्लब भटेड़ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सागर क्लब भटेड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोसरियां टीम को 25 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर क्लब भटेड़ ने 143 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में उतरी कोसरियां टीम ने कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी।
इस प्रतियोगिता में अनुज ठाकुर को मैन आफ द सीरीज चुना गया जबकि सुनील को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
समापन अवसर पर मुख्यातिथि प्रणव भारद्वाज ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
