Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में समग्र एवं समान विकास करवाने वाले दूरदर्शी एवं ईमानदार पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का 82वां जन्मदिवस बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

बिलासपुर क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में न सिर्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया बल्कि शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने भी इस कार्यक्रम बढ़चढ़ कर भाग लिया।

बिलासपुर क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि हिमाचल के विकास में अहम रोल अदा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर बिलासपुर क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत शुक्रवार को लुहणू खैरियां में स्थित शिव मंदिर में महामृत्युंज्य पाठ का आयोजन किया गया। तदोपरांत प्रो. धूमल की लंबी आयु और स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन यज्ञ किया गया।

जिसमें सैंकड़ों लोगों ने हवन में आहुतियां डाली और उनके जन्मदिवस पर मंगलकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद लुहणू घाट पर राहगीरों में हलवा प्रसाद भी वितरित किया गया।

विशाल जगोता ने बताया कि विराट व्यक्तित्व और अनुभवी नेतृत्व के लिए जाने जाने वाले प्रो. धूमल को सड़कों और पानी का मुख्यमंत्री रहे हैं।

प्रदेश के हर विधानसभा का समान विकास करवाने के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रो. धूमल के दोनो पुत्रों ने हिमाचल प्रदेश को खेलों के जरिए पूरे विश्व में गौरवमयी पहचान दिलाई है।

उन्होंने बताया पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री, बीसीसीआई के अध्यक्ष और वर्तमान में भारतीय ओलंपिकि संघ के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने हिमाचल जैसे छोटेे से प्रदेश को देश का सिरमौर बनाया है। लिहाजा ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिलना भी गौरव का विषय है।

विशाल जगोता ने बताया कि शनिवार को मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर के सौजन्य से चल रहे अपना घर (वृद्धाश्रम) में जाकर बिलासपुर क्रिकेट एसोशिएशन की टीम अपना घर के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा यथासंभव सहयोग करेंगे।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर, करप्रीत सिंह, अनिरूद्ध शर्मा, पवन कटोच, सतीश ठाकुर, शुभम गौतम, निशांत कहलूरी, जीतेन्द्र ठाकुर, हर्ष मैहता, विशाल रतवान, अनिल शर्मा, अभिषेक ठाकुर, कमल महाजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!