कुल्लू टुडे
मनाली, संजीव
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के कलाथ में गुरुवार को एक निजी बस कि चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार एक निजी बस मनाली से कुल्लू की ओर आ रही थी। बस के क्लाथ के पास पहुंचने पर बस में सवार एक नेपाली मूल की महिला बस से उतर रही थी, इतने में बस चालक ने बस को चलाया।
इसी दौरान बस से उतर रही महिला बस के पिछले टायर्स के नीचे आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
