Spread the love

कुल्लू टुडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित पराशर ऋषि तपोस्थली घूमने जा रहे हरियाणा के युवकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार पांच युवक घायल हो गए हैं।

जिनमें एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के युवक कार में सवार होकर पराशर झील घूमने जा रहे थे।

लेकिन बताया जा रहा है कि इस दौरान वह रास्ता भटक गए और आरंग सड़क पर बथेरी के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को भी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि इन में एक युवक के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान 22 वर्ष विशाल, 21 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय प्रियांश, 21 वर्षीय सूरज कुमार व 21 वर्षीय प्रतीक के तौर पर हुई है।

सभी हरियाणा निवासी व जीजीएस लांडरा के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!