कुल्लू टुडे
मणिकर्ण
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ अभियान के तहत जिला के मणिकरण पुलिस थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार में सवार एक युवती व तीन युवकों को 23 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने शांगणा पुल के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक टैंम्परेरी नम्बर वाली कार नंबर (T0326HR2227) को चैकिंग हेतु रोका।
चैकिंग के दौरान गाड़ी में सावार ज़िला रोहतक (हरियाणा) के तीन युवक व एक युवती के कब्ज़े से कुल 23 ग्राम चिट्टा बरामद की गई है ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मणिकर्ण में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21, 25 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
