Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

आध्यात्मिक जागरण और सनातन परंपराओं के प्रचार.प्रसार के उद्देश्य से आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा बिलासपुर पहुंची।

इससे पहले यह यात्रा चंबा, हमीरपुर और मंडी में भी भव्य रूप से आयोजित की जा चुकी है, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

बिलासपुर पहुंचने पर यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

इस पावन यात्रा के साथ आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ संत एवं प्रशिक्षक स्वामी विरुपाक्ष जी सहित कई साधक और सेवादार मौजूद रहे।

उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों को योग, ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा का प्रचार.प्रसार करना और समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है।

इस दौरान भजन-कीर्तन, ध्यान सत्र और ज्ञान चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विरुपाक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए ध्यान एवं साधना सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से लाखों लोग दुनियाभर में तनावमुक्त जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

बिलासपुर में यह आयोजन डियारा सेक्टर स्थित राम नाटक मंच पर आयोजित किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया।

हर जिले में यात्रा का स्वागत पारंपरिक शैली में किया जा रहा है और शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सामूहिक ध्यान, भजन संध्या और प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!