कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
जिला बिलासपुर के बरठीं के साथ लगते छत गांव में छत सन्डयार दंगल समिति के द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।
इस दंगल में आसपास के कई गांवों से आए पहलवानों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी ताकत और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया।
दंगल देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ीस जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। दंगल में छोटी माली और बड़ी माली के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
दोनों वर्गों में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। छोटी माली में सुमित ऊना हॉस्टल विजेता और शेरा कोहाड़ी उपविजेता रहे जबकि बड़ी माली में हैदर विजेता जबकि शानवीर उपविजेता रहे। विजेताओं को गुर्ज के साथ.साथ धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल ग्रामीण खेलों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मेला कमेटी के प्रधान विशाल ठाकुर ने कहा कि इस दंगल में मुख्य अथिति के तौर पर समाजसेवी संजय सोनी उपस्थित हुए जबकि विशेष अथिति के तौर पर एडवोकेट कुलदीप शर्मा उपस्थित हुए।
इस दंगल में बंटी श्री नयना देवी जी, रिंकू हाजीपुर, राजेंदर घुमारवीं, हरप्रीत नालागढ़, लक्की, शुभम यूपी, अंकित, शानवीर कोहाड़ी की अच्छी कुश्तियां देखने को मिली।
मुख्य अथितियों में गौरव ठाकुर ने 21000, संजय सोनी ने 21000, एडवोकेट प्रवीण ने 11000 मेले व दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भेंट स्वरूप दिए।
