Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के बिना संभव नहीं है। यह बात जिला युवा नेता रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत धार टटोह में महिला के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कही।

जिसमें क्षेत्र की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में आगे बढ़ते हुए समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती है। यही नहीं उन्होंने कहा उनके योगदान को पहचानना और सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिए यह एक विशेष अभियानचलाया है। इस अभियान के तहत क्षेत्र की कुल 13 पंचायतों में महिला सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत वीरवार को धार टटोह पंचायत में आयोजन हुआ। आने वाले समय में अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके।

इस मौके पर पूर्व प्रधान अमरनाथ, बंत सिंह चंदेल, सुमन महाजन, रमा देवी, रजनी देवी, पूनम देवी, कुबेर सिंह, अभिषेक ठाकुर, जगदीश, देसराज, रामलाल, रमेश, रामलाल सांख्यान, रोहित चौधरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!