Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर के जूखाला क्षेत्र निवासी सीताराम ठाकुर पीडब्ल्यूडी से 36 वर्षों की उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवा के बाद 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए।

उन्होंने 21 जून 1989 को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और अंततः डिवीजन बैरी से एसडीओ पद से सेवामुक्त हुए।

सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर विभाग द्वारा उनके सम्मान में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सौम्य व्यवहार, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर ने अपने पूरे कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग और समाज में विशेष पहचान बनाई।

कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा कहलुरी धाम में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन भी किया गया।

वहीं घर पहुंचने पर जूखाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सम्मान में आभार व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशेष बात यह रही कि उनके पदचिह्नों पर चलते हुए उनके पुत्र भी वर्तमान में शिमला में एसडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो परिवार के लिए गर्व का विषय है।

पीडब्ल्यूडी स्टाफ ने ठाकुर सीता राम की निस्वार्थ सेवा के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!