कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
5 करोड़ 60 लाख रु से चोखणा से दखयोडा सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
यह जानकारी आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मन्त्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पपलाह के गांव पपलाह में महिला मण्डल सम्मान समारोह तथा 4 लाख 60 हजार रुपये से निर्मित समुदायिक भवन के लोकापर्ण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा ग्राम पंचायत पपलाह तथा पलासला के 9 महिला मंडलों को दरियां व कुर्सियां का वितरण किया गया
गर्ग ने कहा कि महिलाओं के शक्तिकरण एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनायें चलाई हैं। पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण किया गया था जिसके फलस्वरूप नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं ने अपनी दक्षता, सहभागिता व नेतृत्व से अपनी क्षमता को सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा व खेल-कूद आदि सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधान क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जा रहा है उन्होंने बताया कि 9 लाख 60 हजार रु से गुगा मोहड़ा से मुड़खर सड़क की विस्तारीकरण तथा पुलियों आदि के निर्माण पर खर्च की जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्पर्क सड़क मुड़खर की रिटायरिंग पर18 लाख रु खर्च किए जाएंगे । जुनाला से करलोटी छत बरठीं सड़क को अपग्रेड करने हेतु 13 करोड़ रु की डी पी आर तैयार करके नवार्ड को स्वीकृति हेतु भेजी गई है । उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में घरों में नल लगाने का कार्य 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पेयजल समस्या के हल के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 20 करोड़ रु की योजना बनाई गई है जिसकी बजट की स्वीकृति मिल गई है।
