कुल्लू टूडे
पतलीकूहल
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने कुल्लू के एक व्यक्ति को 272 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने बीते दिन बालु पधर पुल के समीप में गश्त के एक व्यक्ति के कब्जे से 272 ग्राम चरस बरामद की गई है।
इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
आरोपी की पहचान हरी राम (37 वर्ष) पुत्र लज्जा राम निवासी गांव फाड़ मेहा डाकघर गाहर तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
