कुल्लू टूडे
उना
उना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा होटल में चेकिंग के दौरान एक महिला से 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ऊना की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा टाहलीवाल में स्थित एक होटल में 24 दिसंबर बुधवार को रात के समय चैकिंग के दौरान एक महिला से 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा उपरोक्त महिला के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मकुदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
जिला पुलिस ऊना ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाए मोबाईल नम्बरों पर दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
