कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के लघट गांव में नशे के खिलाफ महिला मंडल द्वारा चलाई जा रही मुहिम अब विवाद का रूप ले चुकी है।
बीते दिन महिला मंडल ने गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहे कुछभी युवकों को पकड़ा, जो कथित तौर पर नशा कर रहे थे।
रास्ते में सिरिंज मिलने पर महिलाओं ने उनसे पूछताछ की और नशे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
हालांकि अब पकड़े गए युवकों ने महिला मंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। युवकों का आरोप है कि महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें बेवजह रोका गया।
वहीं महिला मंडल का कहना है कि यह कार्रवाई गांव को नशा मुक्त रखने के उद्देश्य से की गई थी और किसी को बदनाम करने का इरादा नहीं था।
महिला मंडल ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और नशा विरोधी अभियान में सक्रिय महिलाओं को सुरक्षा देने की मांग की है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
