Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तहत पड़ने वाली तहसील कार्यालय झंडूता में विपन शर्मा ने बतौर तहसीलदार अपना पदभार संभाल लिया है। जिससे आम जनता में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर तहसीलदार विपन शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 20212 में डिविजनल कमीशनर धर्मशाला में बतौर नायब तहसीलदार अपनी सेवाएं शुरू की। जबकि 2016 में ऊना के अंब तहसील में तहसीलदार नियुक्त हुए।

विपन शर्मा ने जियोग्राफी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एम फिल की पढ़ाई की है। इनकी आम जनता में एक कर्मठ, ईमानदार और मेहनती अधिकारी की छवि है।

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति राजस्व संबंधी कार्यो को लेकर किसी भी समय उनसे मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि विभागीय तौर पर की जाने वाले कार्य और समस्याओं को हल प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा।

झंडूता की आम जनता में पिछले तीन महीने से रिक्त पड़े तहसीलदार का पद भरने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!