Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ, ज़िला कुल्लू द्वारा प्रकाशित कैलेंडर–2026 का विधिवत विमोचन उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में किया।

इस अवसर पर उन्होंने कैलेंडर का अवलोकन करते हुए संघ के प्रयासों की सराहना की।

उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने कहा कि इस प्रकार के कैलेंडर न केवल कार्यालयीन गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन में सहायक होते हैं, बल्कि कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय तथा संगठनात्मक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने कैलेंडर के आकर्षक प्रस्तुतीकरण एवं उपयोगी जानकारियों के लिए कर्मचारी संघ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि संघ भविष्य में भी इसी प्रकार सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैलेंडर कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली को सुचारु बनाने के साथ-साथ विभागीय सूचनाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

विमोचन कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, तहसीलदार सुरभी नेगी, संघ के अध्यक्ष तापे राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशा वर्मा, महासचिव प्रणव ठाकुर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!