Spread the love

कुल्लू टूडे

बजौरा

उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने बुधवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) कलैहली का दौरा कर संस्थान में बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, आवासीय कमरों, रसोईघर, शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके उपरांत उपायुक्त ने बिहाली स्थित निर्माणाधीन चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट भवन के कार्यों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए आगामी सत्र से संस्थान को आरंभ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा बच्चों के लिए बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

इस अवसर पर एसडीएम पंकज शर्मा, डीपीओ कुंदन लाल, बीडीओ मोहित गुप्ता सहित बाल विकास एवं परियोजना विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!