Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर भाजपा सदर उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का जश्न केवल अपनी नाकामियों को छुपाना मात्र रहा।

गुटबाजी में फंसी कांग्रेस का अध्यक्ष नाम का पद साफ होने के बाद भी कई दिग्गज चेहरे इस कार्यक्रम से दूर रहे।

चूंकि रैलियों में जुटाई गई भीड़ स्वयं अपनी हालत की गवाही दे रही थी, जबकि सरकारी कर्मचारियों, आउटसोर्स, एमटीडब्ल्यू, और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी आदि संबंधित लोगों को जबरदस्ती रैली तक पहुंचाया गया था।

ऐसे में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग सरेआम देखा गया। परिवहन निगम की गाड़ियांे के रैली में जाने से प्रदेश के कई रूट और हजारों की संख्या में जनता परेशान हुई।

सुभाष ठाकुर ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर टिकी कांग्रेस सरकार के रब भरोसे तीन साल गुजार दिए हैं। इन सालों में सरकार की कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं रही है, जिससे वे अपनी पीठ थपथपा सकें।

उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी रैली थी जिसमें शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगारों सहित बेरोजगार नर्सों ने अपने हाथों में मांग लिखी तख्तियां लहराई और सामने ताल ठोककर अपनी मांग को सरकार के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा फजीहत और भला क्या हो सकती है। विरोध स्वरूप सरकार ने इन तख्तियों को बल पूर्वक हटवा दिया, जो कि सरकार की तानाशाही का प्रमाण है।

सुभाष ठाकुर ने कहा कि मंच पर से अधिकारियों के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणियों से प्रतीत होता है कि सरकार के नुमाइंदे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन गारंटियों को लेकर सरकार शेखी बघार रही है, वे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। समर्थन मूल्य पर किसान शंकित है जबकि महिलाओं के 15 सौ रूपए रास्ते में ही अटके हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को पैवेलियन का रास्ता दिखाएगी तथा सुशासन और आम जन की भाजपा सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!