Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी और द्विवार्षिक चुनावों को संपन्न करवाने के लिए बैठक का आयोजन ललिता कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। जबकि उनके साथ लेखक और राज्य शिक्षा पुरस्कार से अलंकृत परमजीत सिंह कहलूरी रहे।

बैठक में निर्णय लिया कि मंच 14 दिसंबर को निचली भट्टेड के वयोवृद्ध वीर सैनिक नन्द लाल शर्मा को उनके घर पर जा कर सम्मानित करेगा।

मंच के प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास ने द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराने से पूर्व पिछली कार्यकारिणी का त्यागपत्र दिया। बृज लाल लखनपाल, जीत राम सुमन और नरेंद्र दत्त शर्मा को पर्यवेक्षक चुना गया।

सर्व सम्मति से संपन्न हुए इस चुनाव में तृप्ता कौर मुसाफिर को प्रधान, बाबू राम धीमान को महासचिव, श्याम सुंदर सहगल को कोषाध्यक्ष, अमरनाथ धीमान को संरक्षक और सुरेन्द्र मिन्हास को निर्देशक चुना गया है। इनका कार्यकाल 2 वर्ष रहेगा और ये पदाधिकारी 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

अंत में नवगठित पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास को उनकी प्रदेश के लिए की गई साहित्यिक सेवाए और मंच को बुलंदियों तक ले जाने में उनकी कर्तव्य निष्ठा के लिए काले बाबा सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षता सम्मान 2025 से सम्मानित करते हुए उन्हें बैज, माता की दिव्य चुनरी, पुष्पहार और प्रमाणपत्र प्रदान किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!