Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू सेंट्रल मॉल में आज ओपन माइक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कला, प्रतिभा और विचारों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक गतिविधियों में जुड़ने का संदेश दिया।

एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। ऐसे सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। इवेंट में कई युवा प्रतिभाओं ने कविता, संगीत, स्टैंड-अप और प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।

आयोजक दीक्षित मल्होत्रा का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को मंच देना, उनकी प्रतिभा को आगे लाना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने की दिशा में समाज में सकारात्मक माहौल बनाना है।

स्थानीय लोगों और युवा प्रतिभागियों ने एसपी कुल्लू की उपस्थिति और उनके प्रेरक संदेश की सराहना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!