Spread the love

कुल्लू टूडे

पालमपुर (कांगड़ा)

कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की पालमपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार 3 युवकों को 1 किलो 29 ग्राम चरस गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना पालमपुर की पुलिस टीम ने अपने मुखबिर से नशे की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिलने पर चढियार चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।

इसी दौरान एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में 3 युवक सवार थे। पुलिस टीम द्वारा कार की चेकिंग करने पर 1 किलो 29 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार के उनके खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र गोपाल दास निवासी गांव शूरड डाक. खोखन तह. भुंतर, सुनील कुमार पुत्र सुखराम और नरेन्द्र ठाकुर पुत्र वीर सिंह निवासी गांव तलाड़ा जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!