कुल्लू टूडे
मनिकर्ण
जिला कुल्लू की मनिकर्ण घाटी के मलाना, ब्लॉक जरी स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक जरी द्वारा मलाना गाँव में इस महीने भी हर माह की भांति नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न आयु समूह के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया गया।
जिसमें छोटे बच्चों का रूटीन इम्यूनाइजेशन, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच प्राथमिक स्कूल (1वीं से 5वीं) और 10वीं कक्षा के बच्चों का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण के साथ-साथ लोगों को इसके महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
SNSPA अभियान के बारे में विस्तार से जागरूकता
यह अभियान 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, PMSMA और नारी सशक्तिकरण पर जानकारी दी गई।
BP और शुगर की जांच साथ-साथ जांच के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधि और नशामुक्त जीवन के बारे में बताया गया।
इस दौरान टीबी (TB) की जांच, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता, ओरल कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) और स्तन कैंसर की जानकारी दी गई।
NCD (Non-Communicable Diseases) जागरूकता, एनीमिया (Hb) जांच, ABHA ID और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को Birth Waiting Home के महत्व और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
यह जानकारी सुनिश्चित करती है कि कोई भी महिला होम डिलीवरी न करे और सुरक्षित अस्पताल में डिलीवरी के लिए टेगूबेहार (CH) में एडमिट हो।
वहीं RBSK टीम द्वारा आंगनवाड़ी और स्कूल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।
राजकुमार (हेल्थ एजुकेटर), सिची अंग्मो (सुपरवाइज़र), मनीष (काउंसलर), कांता (CHO), डॉ. प्रताप (AMO), डॉ. स्वाति (AMO), भावना (फार्मासिस्ट), सुमन (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), आशा कार्यकर्ता निरमा और फूला का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।
