कुल्लू टूडे
मंडी
मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस अन्यत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के मामले सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एचआरटीसी शिमला डिपो की बस मनाली से शिमला जा रही थी। पंडोह के पास अचानक अन्यत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई जिसमें बस चालक की मौत होने की जानकारी मिली है। साथ ही इस हादसे में बस में सवार 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमे एक बच्चा गंभीर घायल बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राम्भिक जानकारी के अनुसार बस चालक की मौत हो गयी है और हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
