कुल्लू टूडे
कुल्लू
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल, ने जिला कुल्लू के सभी अभिभावकों को सूचित किया है कि जिनके बच्चे कक्षा 8वीं & 10वीं) में पढ़ रहे हैं वे अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल, जिला कुल्लू में कक्षा 9वीं तथा 11वीं में रिक्त सीटों के लिए अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 से बढ़ कर 7 अक्टूबर 2025 हो गई है। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 07 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय के फोन न. 9418538510 पर संपर्क कर सकते है।
फॉर्म भरने व अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की मुख्य वेबसाइट
https://cbseitms.nic.in/2025/ nvsix 9 और https://cbseitms.nic.in/2025/ mysa 11 उपलब्ध है।
