कुल्लू टूडे
आनी
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत आनी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार में सवार हरियाणा के 3 व्यक्तियों को 4.030 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस थाना आनी की एक टीम मु0आ0 प्रीतम सिंह न0 81 के नेतृत्व में उपमंडलीय पुलिस अधिकारी आनी के निर्देशानुसार नाकाबंदी डयूटी पर बैहना मोड में समय 7.50 बजे प्रात: मौजूद थे इस टीम में मु0आ0 प्रीतम सिंह न0 81मा0मु0आ0 बेली राम न0 205,आ0 राज कुमार न0 426 व गृ0र0 ओम प्रकाश न0 7/6-54 मौजूद थे।
उसी समय एक सैंटरों कार न0 HR 12-J 5166 आनी से लूहरी की तरफ आई।
जिसे मौका पर रोक कर चैक किया तथा कार न0 HR 12-J 5166 के चालक ने पुछने पर अपना नाम विरेन्द्र सिंह पुत्र महासीन गांव व डा0 नोलथा त0 ईसराणा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 35 वर्ष बतलाया तथा साथ बाली फ्रंट सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जोगिन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह गांव व डा0 डाहर त0 व जिला पानीपत हरियाणा उम्र 40 तथा पीछे की सीट में सवार व्यक्ति ने अपना नाम श्याम लाल पुत्र हरिचन्द गांव व डा0 नोलथा त0 ईसराणा जिला पानीपत हरियाणा उम्र 51 वर्ष बतलाया।
उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान कार के बोनेट के अन्दर बैटरी के पास रखे एक पिठू बैग बंरग नीला रखना पाया गया जो बैग में किसी अवैध वस्तु होने का शक होने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व एक अन्य स्थानीय व्यक्ति को गवाह रखकर शामिल पुलिस पार्टी करके मौका बारे अवगत करवाकर गवाहों के सामने पिठू बैग को बोनेट से निकाल कर चैक किया तो पिठू बैग के अन्दर बतीनुमा व गोलीनुमा ठोस काला पदार्थ चरस बरामद हुआ जो तोलने पर कुल वजनी 4.030 कि0ग्रा0 चरस पाई गई ।
उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया व आगामी कारवाई अमल में जा रही है।
एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी यरह का नशा करने और नशे का कारोबार करने बालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

