Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

बीते दिनों जिला कुल्लू में बदल फटने और भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ अनेकों संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे।

हालांकि उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आनी से मनाली तक स्वंय स्थिति का जायजा लिया और अधितकर जगह सड़कों को बहाल करवाया।

लेकिन अभी भी कुछेक जगहों पर भूस्खलन होने के कारण सड़कों को खोलने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

वहीं अगर बात नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की करें तो एनएचएआई द्वारा सडक़ निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

हालांकि सडक़ को बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है। लेकिन सडक़ बहाल होने के बाद अब जाम की समस्या से लोगों को जूंझना पड़ रहा है।

खासतौर पर स्कूली छात्रों को जब सुबह व खासतौर पर शाम के समय घंटों जाम लग रहा है।

मंगलवार को भी यहां देर तक जाम की समस्या से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, एक निजी स्कूल की बस भी देर तक जाम में फंसी रही। जिस कारण से स्कूल के अंदर बैठे छात्र भी परेशान दिखे। देरी से घर पहुंचे छात्रों के अभिभावक भी परेशान हो रहे है। जब बच्चे शाम को देरी से स्कूल से घर पहुंच रहे है।

बता दें कि जगह-जगह सडक़ें अधूरी पड़ी हैं और खुदाई के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।रोजाना घंटों जाम में फंसकर स्कूली बच्चे सहित दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और जो कुछ एक पर्यटक मनाली घूमने आए है वह भी परेशान हो रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने भी कहा कि जाम की वजह से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

अब जनता ने उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि सडक़ निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पूरा किया जाए।

साथ ही अगर अभी सडक़ बनाने को लेकर दिक्कत पेश आ रही है तो बीच में कार्य रोक कर पहले जरूरी वाहनों व स्कूली वाहनों को छोड़ा जाए। लोगों का कहना है कि घंटों जाम में फंसकर रोजाना ही परेशान होना पड़ रहा है।

लोगों ने मांग की है कि सडक़ निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके और रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!