Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के शंशा की बबेटी इरीना ठाकुर ने उंची उड़ान भरते हुए दुनिया में अपने जिला व राज्य का नाम रोशन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी इरीना ठाकुर को भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में सिविल सेवा परीक्षा के द्वारा इरीना ठाकुर को इंडियन फॉरेन सर्विस मिला था। अभी तक वह विदेश मंत्रालय के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

श्रीलंका के कोलंबो में भारतीय उच्च आयोग में प्रथम सचिव के रूप में रहते हुए उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके अलावा विदेश नीति निर्माण, कूटनीतिक संबंधों, पासपोर्ट और वीजा सेवाओं में भी उनका विशेष अनुभव रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!