Spread the love

कुल्लू टूडे

बजौरा

केंद्रीय राज्य मंत्री (पोर्ट्स, शिपिंग एवं जलमार्ग मंत्रालय), भारत सरकार, शांतनु ठाकुर आज से बंजार विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बजौरा पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त बजौरा में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल तथा ग्राम पंचायत दियार के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया व प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी ।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर के बंजार विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करेंगे व केंद्र सरकार के समक्ष क्षेत्र की मांग रखेंगे।

वे आज बंजार के तीर्थन घाटी का दौरा करेंगे तथा कल बंजार के विभिन्न क्षेत्रों सहित, सैंज मे भी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिलेंगे ।

इस दौरान बंजार विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र शौरी सहित अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!