Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि सैंज उपमंडल के ग्राम पंचायत रेला़ और शरण में ग्रामीणों तक 4 क्विंटल तथा देवगढ़ गोही के लिए 4 क्विंटल राशन पीठ पर ढोकर पहुंचाया गया।इसके साथ ही सेरी तथा रुआड़ गांवों के लिए भी राशन की आपूर्ति रवाना की गई।

उन्होंने कहा कि भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने से इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही थी।

ऐसे में प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम की मदद से जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राशन सिर पर लादकर पहुँचाया गया।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार को खाद्य सामग्री की कमी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि दुर्गम व आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत और सहायता पहुँचाने का कार्य लगातार जारी रहेगा ताकि ग्रामीणों को कठिनाइयों से राहत मिल सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!