कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य श्याम लाल द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के व्याखयान से हुई।
उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक किया तथा कहा कि भारतीय संस्कृति और भाषा के समृद्ध इतिहास को मनाने के लिए हर वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय परिसर में भाषण, निबंध लेखन, कविता वाचन, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इन प्रतियोगिताओं में कला एवं वाणिज्य के छात्र.छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. पंकज कुमार, प्रो. सुभाष, डाॅ. अजय कुमार, प्रो. साक्षी मेहता, अधीक्षक विजय जमवाल तथा कार्यालय सहायक विकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
