Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम कुल्लू ईकाई के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के माध्यम से सिलाई मशीन ऑपरेटर में निःशुल्क सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कोर्स प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षण आईटीआई कुल्लू में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कोर्स की अवधि 270 घंटे होगी तथा अभ्यर्थी के लिए न्यनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा अवसर है जिसके माध्यम से वे स्वयं को प्रशिक्षित कर इसे एक स्वरोजगार का जरिया बना सकते हैं।

इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी उपरोक्त कोर्स में पंजीकरण हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में 5 अप्रैल, 2022 से पहले संपर्क कर सकते हैं। यह कोर्स पूर्णतया निष्शुल्क है तथा किसी भी अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!