Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हाल ही में हुई भीषण बारिश के कारण पागल नाला, तेलिंग नाला और थोरंग नाला में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे यातायात व्यवस्था पूर्णतः प्रभावित हुई है और लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बाधित कर दिया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक अनुराधा राणा ने बारिश के बीच मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विधायक ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था बहाल करने और जनता को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

आमजन से आग्रह किया गया है कि वे परिस्थितियों के सामान्य होने तक घर पर ही रहें और केवल अत्यावश्यक कार्यों हेतु ही यात्रा करें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यातायात व्यवस्था शीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।

अनुराधा राणा ने बताया कि इसके अतिरिक्त भारी वारिश के बावजूद तिंदी भुजुंड मार्ग को भी बहाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!